जमानाबाद स्कूल में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का स्कूल परिसर में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एकता गौतम ने की। यह कार्यक्रम स्कूल के एंटी ड्रग क्लब के बैनर के तले किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्रार्थना सभा में एंटी ड्रग क्लब के सदस्यों के साथ नोडल अधिकारी ने बच्चों को भाषण द्वारा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

इसमें नशीली दवाओं तथा उनके अवैध तस्करी के बारे में छात्रों को जागृत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। बच्चों को लेक्चर एवं सेमिनार के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।

संवाददाता: अंकित वालिया