उज्जवल हिमाचल । नूरपुर
नूरपुर प्रदेश के बहुचर्चित छन्नी गांव मे एक ही परिवार के तीन सदस्य 22.27 ग्राम चिट्टे व 90 हजार रूपये की नगदी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े है l यह गांव छन्नी जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र के पुलिस थाना डमटाल के तहत आता हैं l
इनके खिलाफ पहले के भी तीन -तीन मामले पुलिस रिकार्ड मे दर्ज है l यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन नूरपुर में देते हुए बताया कि पुलिस क़ी टीम ने छन्नी के एक घर मे दस्तक देते हुए 22.27 ग्राम चिट्टा व 90 हजार क़ी नगदी बरामद की है l
जिस पर पुलिस ने घर क़ी मालकिन बीना देवी पत्नी सेठा राम, व उसके दो बेटों में भारत उर्फ़ तम्मा पुत्र सेठा राम व खन्ना पुत्र सेठा राम को गिरफ्तार कर कार्रवाही अमल में लाई जा रही है l उक्त तीनो पकड़े गए चिट्टा तस्करों के खिलाफ पहले के भी तीन -तीन मामले भिन्न -भिन्न पुलिस थानो में दर्ज किए जा चुके है l





