नगर निकाए चुनावों में जनता प्रदेश भाजपा सरकार के साथ चली: राकेश शर्मा

कहा, पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा पुरी सफलता से आगे बढ़ेगी

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

नगर निकाए चुनावों में जनता प्रदेश भाजपा सरकार के साथ चली है तथा इस चुनाव में 95 प्रतिशत बढ़त भाजपा को मिली है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में जार एक प्रैस बयान में कहा कि नगर निकाए चुनाव में प्रदेश की जनता द्वारा अपना पूरा रूझान भाजपा की झोली में डालने से कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 29 नगर परिषद हैं तथा संपन्न हुए चुनाव में 22 सीटों पर भजपा ने अपनी जीत को दर्ज किया है।

प्रदेश में 27 नगर पंचायतें हैं जिसमें 6 नई पंचायतें बनाई गई हैं तथा उन पंचायतों का चुनाव नगर निगम के चुनावों के साथ होगा। अभी 21 नगर पंचाचतों का चुनाव हुआ है, जिसमें 18 नगर पंचायतें भाजपा ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 102 पंचायत निरविरोध चुनी गई है, जिसमें प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य चुने गए, जो हिमाचल में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 14 पंचायतों में प्रधान, 30 पंचायतों में उपप्रधान और 54 पंचायत समितियों में सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव से भाजपा को मिली भारी सफलता से साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता का प्रदेश भाजपा की सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है तथा आगे होने वाले पंचायत, बीडीसी व जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा पुरी सफलता के साथ आगे बढे़गी। उन्होंने कहा कि जनता ने केंद व प्रदेश की जयराम सरकार की योजनाओं पर अपनी मोहर लगाई है, जिससे यह भी साफ है कि केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का जनता को पूरा लाभ मिल रहा है।

राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोराना सकंट के दौरान भी जिस प्रकार से प्रदेश में विकास की गति को थमने नहीं दिया तथा जनहित में लगातार कार्य करते हुए अपने विश्वास को मजबूत किया है तथा नगर निकाए चुनाव की सफलता इस बात को भी बयां करती है।