कांगड़ा : सदवां पंचायत में बिना लाइसेंस चल रहा क्लिनिक सील

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की सदवां पंचायत के तहत हार गांव में स्वास्थ्य विभाग के औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा एक क्लिनिक पर दविश दी गई। इस मौके पर नूरपुर में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर ने क्लिनिक में कार्यरत व्यक्ति से दवा लाइसेंस संबंधित कागज मांगे तो उक्त व्यक्ति के पास कोई भी दवा बेचने संबंधित कागज नही थे। उक्त झोलाछाप क्लिनिक गत 3 साल से असलम चला रहा था।

उक्त डॉक्टर गुरदासपुर का रहने वाला इसे चला रहा था और मात्र 12 वीं पास है। ड्रग इंस्पेक्टर ठाकुर ने कहा कि उक्त क्लीनिक को सील करके असलम के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 18-सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होनें कहा कि नूरपुर व इंदौरा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है और जो व्यक्ति बिना लाइसेंस के दवा बेचते पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कारवाई अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य विभाग नूरपुर द्वारा दी गई।

संवाददाता : विनय महाजन