सीएम ने नालागढ़ हेरिटेज पार्क का किया उद्घाटन, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सुरिंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप दस करोड़ की लागत से निर्मित हेरिटेज पार्क नालागढ़ का विधिवत उद्घाटन किया। सीएम ने इसके पश्चात हेरिटेज पार्क में बने शहीद स्मारक में शहीद भगत सिंह सतगुरु राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नालागढ़ से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तराखंड मंत्रिमंडल में शपथ समारोह में शामिल होंगे।

हेरिटेज पार्क का नालागढ़ में निर्माण 10 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें क्षेत्र के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, औद्योगिक संगठनों और औद्योगिक घरानों ने योगदान है। पार्क का रखरखाव एवं संचालन एसडीएम नालागढ़ की अध्यक्षता में बनाई गई नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी कर रही है।