- Advertisement -spot_img
7.4 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने आप में ही एक तमाशा: सीएम जयराम

Must read

उमेश भारद्वाज। मंडी

जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को अपने आप में ही एक तमाशा करार दिया है। उन्होंने रविवार देर रात मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में कब्जा करने की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी में कोई नेता दूसरे को नहीं मानता है और पार्टी में नेताओं के बीच एक होड़ सी मची हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश सहित दुनिया भर में पप्पू के नाम से प्रसिद्ध किया। नवजोत सिंह सिद्धू आज कांग्रेस पार्टी में है और उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अभियान चलाकर पद से बाहर कर दिया। इसके उपरांत सरकार से मंत्रियों ने इस्तीफा और बाद में सिद्धू ने भी इस्तीफा दे दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने आप में ही एक तमाशा है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें कमजोर नहीं बोला गया है और मजबूरी में चुनाव लड़ने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके बयान में कहीं भी महिला के अपमान का जिक्र नहीं है। पूर्व मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी द्वारा सीएम जयराम ठाकुर की तुलना रावण से करने पर उन्होंने कहा कि आशा कुमारी क्या कहना चाह रही थी उनकी समझ से बाहर है। कांग्रेस पार्टी की मानसिक परिस्थिति ऐसी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को क्या कहना है उन्हें मालूम ही नहीं चल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने आप भ्रमित होने के साथ-साथ कांग्रेस लोगों को भी भ्रमित कर रही है।

विधानसभा क्षेत्र सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा द्वारा चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य हैं और उन्हें कोई भी व्यवस्था भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि पिछला दौर अब समाप्त हो चुका है और उन्हें भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करना चाहिए। पार्टी ने उनके सामने भाजपा के पक्ष में कार्य करने को लेकर सबसे सहज और सरल प्रस्ताव रखा गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल में सभी स्थान भरे पड़े हैं और मंत्रिमंडल से निकाल कर किसी और मंत्री बनाना संभव नहीं है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: