सीएम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष उठाई सीएसडी डिपो खोलने की मांग : कैप्टन कर्म सिंह

विवेक। नगरोटा बगवां

पूर्व सैनिक संगठन नगरोटा बगवां के अध्यक्ष कैप्टन कर्म सिंह धीमान ने आज (बुधवार) काे जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा है कि संगठन ने नगरोटा के विधायक अरुण कुमार कूका के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग उठाई थी कि नगरोटा बगवां में पूर्व सैनिकों हेतु सीएसडी डिपो खोला जाए। उन्होंने कहा कि गत दिनों समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उठाया है, जिससे पूर्व सैनिकों में भारी उत्साह है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय रक्षा मंत्री सीएसडी डिपो को कांगड़ा में खोलने की अनुमति प्रदान करें, तो पूरे जिला कांगड़ा के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को इसका लाभ मिलेगा।