इनर व्हील क्लब की कार रैली को CM सुक्खू ने किया रवाना

बोले अयोध्या से नहीं मिला नियंत्रण, राम मंदिर जाने के लिए न्यौते की जरूरत नहीं

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला से महिलाओं की कार रैली दिल्ली के लिए रवाना हुई। रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर से किया। कहा कि आज के समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और वही समाज उन्नति करता है जिसमें महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ती है।\

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की जिला अध्यक्ष सीमा कपूर ने बताया कि क्लब के स्थापना की 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला से दिल्ली की ओर महिलाओं की रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 13 महिलाएं शामिल हो रही है इसके अलावा शिमला से दिल्ली के सफर में विभिन्न स्थानों पर क्लब के सदस्य महिलाओं की श्रेणी में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब 103 देश में संचालित किया जाता है और भारत के 27 जिलों में यह कार्य कर रहा है। सीमा कपूर के अनुसार महिलाओं की इस कार रैली का आयोजन का उद्देश्य दर्शाना है कि आज की महिलाये इतनी सशक्त है कि वे स्वयं कहीं भी भ्रमण कर सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें