- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

CM सुक्खू ने अपने बजट से विपक्ष को दिया करारा जवाबः राजेश रॉकी

Must read

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले बजट में अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है यह बजट परिवर्तन की दिशा में आर्थिक परिवर्तन का बजट है सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बजट में हर वर्ग को सन्तुष्ट किया है राजेश रॉकी ने कहा कि इस बजट से हर क्षेत्र के लोग खुश हैं यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है।

इस बजट ने हिमाचल प्रदेश के हर वर्ग हर जिले का ख्याल रखा। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में ग्रीन बजट पेश किया। राजेश रॉकी ने कहा कि गगल हवाई अड्डे का विस्तार कांगड़ा जिले के पर्यटन को चार चांद लगाएगा। कांगड़ा जिले में बनखंडी में चिड़ियाघर, प्रागपुर में गोल्फ कोर्स से कांगड़ा जिला पर्यटन जिले के रूप में विकसित होगा।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश का बजट निराशाजनक और मात्र आंकड़ों का मायाजालः राकेश जंवाल

साथ ही कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी घोषित किया जाना हमारे मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है इस बजट से बेरोजगारी कम होगी, निजी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंचायती राज के प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ा कर उन में भी काम करने का जज्बा पैदा किया इस से भ्रष्टाचार भी कम होगा।

शिक्षा व स्वास्थ्य को बजट की प्राथमिकताओं में शामिल करना मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है वास्तव में सुखविंदर सिंह सुक्खू निम्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं इस लिए उन्होंने सामान्य वर्ग को विषेश महत्त्व दिया इस बजट में सारी योजनाएं विषेश कर 13 नवीन योजनाएं ऐसी है जिन्हें धरातल में आसानी से उतारा जा सकता है इन योजनाओं से हिमाचल प्रदेश को एक नवीन ऊर्जा मिलेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हिमाचल प्रदेश निजी स्कूल संगठन के अध्यक्ष राजेश रॉकी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वास्तव में गरीबों व हर वर्ग के मसीहा है। बस खुद एक सामान्य वर्ग से सम्बन्ध रखते हैं इस लिए वह लोगों की समस्याओं को जानते हैं। उन के द्वारा पेश किया गया बजट वास्तव में सराहनीय है इस बजट से उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब दिया है जिस ने उन के मुंह बंद हो गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट पालमपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

Please share your thoughts...

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: