सीएम सुक्खू समझते हैं जनता का दर्द, कर्मचारियों के दर्द को समझकर निभाया वादा

CM Sukhu understands the pain of the public, keeping the promise of the employees

उज्जवल हिमाचल। मंडी

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेश में 20 वर्ष बाद ओपीएस बहाल कर प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। इसको लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में शनिवार को मंडी जिला के सुंदरनगर बस अड्डा पर ओपीएस कर्मचारियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रुप में पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर ने शिरकत की। जिनका कर्मचारियों द्वारा ढोल नगाड़ों की धुन पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सोहन लाल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा जो वादा कर्मचारियों के साथ किया गया था उसे प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा पहली ही कैबिनेट में निभाया गया है। सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि चुनावों के समय भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस की गारंटीयों को लेकर तंज कसती रही लेकिन प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में नकार दिया।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा पहुंचने पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार का व्यापार मंडल ने किया जोरदार स्वागत

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जुमले बाजो की पार्टी है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता के दर्द को समझते हैं और उन्होंने कर्मचारियों के दर्द को भी समझा और आज प्रदेश में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल कर बड़ी सौगात दी है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।