निर्जला एकादशी पर धौलाधार पेट्रोल पंप पर ठंडे पानी की छबील, राहगीरों ने ली राहत की सांस

उज्ज्वल हिमाचल । कांगड़ा

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर धौलाधार सर्विस स्टेशन एवं पेट्रोल पंप कांगड़ा में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की गई। पेट्रोल पंप की प्रबंध निदेशक निर्मल सेठी ने श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया।

कड़ी धूप और गर्मी के बीच लगाई गई इस छबील में वाहनों में आने वाले लोगों, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को शीतल जल पिलाया गया। सुबह से ही छबील पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई लोगों ने व्रत रखे हुए थे, उनके लिए यह छबील किसी वरदान से कम नहीं रही। ऐसे में राहगीरों को ठंडा जल उपलब्ध कराना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि धौलाधार परिवार हमेशा जनसेवा के कार्यों में आगे रहेगा। छबील लगाने के इस पुण्य कार्य की स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने खूब सराहना की। लोगों का कहना था कि पेट्रोल भरवाने के साथ-साथ ठंडा पानी मिलने से गर्मी की थकान दूर हो गई।

Please share your thoughts...