उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
पूर्व सी पी एस चौधरी सुरेंद्र काकू ने सोमवार को तियारा गांव में हैंडपंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पानी पिलाना उनका कर्तव्य है और इसी दिशा में उन्होंने गांव गांव में हैंडपंप लगवाए हैं।
चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने अनगिनत सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर, पानी पीने और सिंचाई की योजनाएं, 33 केवी बिजली के स्टेशन गांव गांव में पहुंचाए हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का काम है विकास करवाना और उनका काम है सुक्खू सरकार से पैसा लाकर जनता तक पहुंचाना।
चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि जनता तक सारी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं और जनता तक पानी पहुंचाना एक बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनाव लड़ना और जनता से वोट लेकर विधायक बनना जनता की जीत होती है। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक बने थे, तब उन्होंने अपनी जीत को अपनी नहीं समझा था, बल्कि जनता की जीत समझा था।
चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि वह जनता की वोट को अपने ऊपर कर्ज समझते हैं और इसी कर्ज को चुकाने के लिए वह जनता का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास का संघर्ष जनता के लिए जारी रहेगा और वह जनता की आवाज उठाते रहेंगे।





