भाजपा सरकार में आसमान छू रही महंगाई : पठानिया

सुमित राठौर। हमीरपुर

पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दामों पर कांग्रेसी नेता लगातार भाजपा सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा है। पठानिया ने कहा कि जो लोग विपक्ष में रहते हुए महंगाई पर सवाल उठाते थे उनकी सरकार में अब महंगाई आसमान छू रही है।

पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि वर्तमान में जो लोग सरकार में हैं विपक्ष में रहते हुए उन्होंने महंगाई के खिलाफ बड़े धर्म में प्रदर्शन किए लेकिन अब लगातार महंगाई उनके शासनकाल में बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तेल की कीमत $135 प्रति बैरल थी जो कि अब महज $40 प्रति बैरल है लेकिन अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

आपको बता दें कि देश के साथ ही प्रदेश भर में कांग्रेसी नेता महंगाई के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हुए हो। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने के बावजूद देश में महंगाई आसमान छू रही है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में अब प्रदेश में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सड़कों पर भी उतर सकती है।