उज्जवल हिमाचल । शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति ने नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए गुरुवार को धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन नगर निगमों के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नाम सामने आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस ने वार्ड-1 से हिमांशी, वार्ड-2 से अशोक पठानिया, वार्ड-3 से सुदर्शन कुमारी, वार्ड-7 से शिवानी भारद्वाज, वार्ड-8 से रानी देवी, वार्ड-14 से अनोज बिष्ट तथा वार्ड-17 से सुरेश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।
उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर चुनावी रणनीति को धार देनी शुरू कर दी है। अब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
नगर निगम मंडी के वार्ड-2 पुरानी मंडी रेखा, वार्ड-3 पड्डल नीलम शर्मा, वार्ड-5 मंगवाईं रजनी चंद्रा, वार्ड-13 थनेहरा गीतांजलि शर्मा, वार्ड-8 पैलेस1 नीम दासी, वार्ड-10 सुहारा सुषमा कुमारी, वार्ड-11 समखेतर गौरव शर्मा व वार्ड-14 बेहना से धन देव को प्रत्याशी बनाया गया है।
सोलन वार्ड-1 में अर्चना ठाकुर, वार्ड-2 सुनील कुमार साहनी, वार्ड-3 रजत थापा, वार्ड-4 संगीता ठाकुर, वार्ड-7 पूजा तंवर, वार्ड-8 पूनम ग्रोवर, वार्ड-9 मीनाक्षी शर्मा, वार्ड-10 अंकुश सूद, वार्ड-12 ईश्वर दत्त, वार्ड-13 नरेंद्र कुमार, वार्ड-14 सुलक्षणा, वार्ड-15 विनय भागनल, वार्ड-16 अनीता कुमारी व वार्ड-17 से अरुणा ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।





