- Advertisement -spot_img
8 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित

Must read

शिमलाः हिमाचल कांग्रेस ने अपने छह नेताओं को छह साल के लिए निष्काासित कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि, निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: