सवालों के घेरे में कांग्रेस, पूर्व विधायक ने सर्वे को बताया फर्जी

Former MLA Subhash Mangalet raised questions on Congress's survey
पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने कांग्रेस के सर्वे पर उठाए सवाल

शिमला : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों के सर्वे करवाए जा रहे हैं और उसी आधार पर टिकट देने के लिए दिल्ली में आज कांग्रेस टिकटों पर मंथन कर रही है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक ने ही इस सर्वे पर सवाल खड़े कर दिए हैं और कांग्रेस के नेता पर अपने रिश्तेदार को ही सर्वे करवाने के काम देने के आरोप लगाएं हैं।

चौपल से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने कहा की कांग्रेस द्वारा इन दिनों उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाए जा रहे हैं लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अपने ही भांजे को सर्वे का काम दिया है और वे हिमाचल सहित चौपल में भी सर्वे कर रहा है और अपने नेताओं को आगे करने के लिए फर्जी सर्वे किए जा रहे हैं। जिससे की पार्टी की आंखों में धूल झोंखने का काम किया जा रहा है। इस सर्वे को कांग्रेस की स्क्रिंनिग कमेटी में भी रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लाहौल में पागलनाला का जलस्तर बढ़ा, मनाली-लेह NH में बजी खतरें की घंटी

उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड में भी ऐसा ही हुआ था। जब वे दो जिलों के ऑब्जर्वर थे तो कुछ नेताओं ने सर्वे को मैनेज करवाया और जो जीतने वाले उम्मीदवार थे उन्हें सर्वे में पीछे बता कर दूसरों को टिकट दी गई जिससे वहां पर कांग्रेस की हार हुई। वहीं स्थिति हिमाचल में न हो इसके लिए सही सर्वे किए जाने चाहिए। यहां भी कुछ नेता अपने लोगों को एडजेस्ट करने के लिए सर्वे मैनेज करवा रहे हैं।

जबकि राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने विश्वास करके सर्वे का काम दिया है। ताकि टिकट आवंटन सही तरीके से हो और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन कुछ नेता उनकी आंखों में धूल झोखने का काम कर रहे हैं और सर्वे मैनेज किए जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का टिकट आवंटन सही नहीं होगा। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ऐसी टीम सर्वे करवाने के लिए भेजने का आग्रह किया जो न तो प्रदेश नेताओं को जानते हो न ही जो प्रभारी लगाए गए हैं उन्हें जानते हो। ताकि प्रदेश में सही टिकट आवंटन हो सके।

संवाददाता : ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।