गोहरः- नाचन विधानसभा क्षेत्र के चौल चौक स्थित गणेश चौक गणई में आज नाचन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इस कार्यक्रम में भाग लिया और नारे लगा कर स्वागत किया।
यह खबर पढ़ेंः- कांग्रेस को एक बड़ा झटका
नाचन कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर ने बताया कि नाचन में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी और जीत का परचम फहराएगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर सहित पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर काहन सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर जिला महासचिव लाभ सिंह मंडल, अध्यक्ष विनोद कुमार ब्लॉक सचिव दुर्गादास और टेक चंद ठाकुर प्रेमदेव तथा नाचन विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन सेवक सिंह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बोधराज ठाकुर, महासचिव प्रेम ओम प्रकाश नेगी, बूथ प्रधान कृष्ण लालमन सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
संवाददाताः- संजीव कुमार