कांग्रेस सेवा दल ने वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस ध्वज के साथ दी सलामी

Congress Seva Dal saluted with Congress flag at the funeral of senior worker Bhinu Ram
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक

धर्मशाला : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें श्रद्धाजंलि दी और देश के लिए दिए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। धर्मशाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि भारत रतन एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम योगदान रहा है। सेवा दल के प्रदेश प्रशिक्षक उत्तम डोगरा ने भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें : शरण कॉलेज में अनमोल के सर सजा मिस फेयरवेल का ताज

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने उन्हें कांग्रेस ध्वज के साथ सलामी दी। गौरतलब है कि भीणु राम का कांग्रेस पार्टी के लिए अतुलनीय योगदान रहा है और उनके देहावसान से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल प्रशिक्षक उत्तम डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता : ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।