भाजपा ने कई सालों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का किया हनन: पठानिया

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की मुंदला पंचायत में रविवार को ओबीसी वर्ग द्वारा आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया के सम्मेलन में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

सम्मेलन में शाहपुर के ओबीसी वर्ग ने देश व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की ओर अपना रोष प्रकट किया। बढ़ती गैस के दामों को लेकर खाली सिलेंडर सिर पर उठा कर रैली भी निकाली।

इस मौके पर पठानिया ने कहा कि भाजपा ने कई सालों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने सामाजिक समरसता के नाम पर सिर्फ राजनीति की है और और 30 सालों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन किया है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा हमेशा कांग्रेस पार्टी ने की है। कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी बर्ग की जनता को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए जमीनों का मालकाना हक दिलवाया। बेरोजगारी को दूर करने के लिए युवाओं को रोजगार देने के लिए विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में एक बड़ा उद्योग लगाया जाएगा। ओबीसी वर्ग की जनता कृषि पर निर्भर है। लेकिन इनको फसलों का सही दाम न मिलने पर आज ओबीसी वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र की विधायिका ने ओबीसी के नाम पर वोट लेकर अपना हित साधा लेकिन आज दिन तक बिधानसभा क्षेत्र में एग्रीकल्चर कलेक्शन सेंटर नहीं खोल पाई। जो पूर्व की कांग्रेस सरकार ने शाहपुर में करोड़ रुपये स्वीकृति करके कृषि कलेक्शन सेंटर दिया था। लेकिन आज दिन तक किसान अपनी फसल को बेचने के लिए जगह नहीं मिल रही है और न ही सही दाम मिल रहा है।

पठानिया ने कहा को अगर शाहपुर की जनता का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में वेलनेस ओबीसी भवन बनाया जाएगा। शाहपुर में एग्रीकल्चर कलेक्शन सेंटर में शाहपुर के किसानों की फसल को सही दामों में लिया जाएगा। ओबीसी सर्टिफिकेट को एक साल से बढ़ा कर तीन साल तक मान्य करने की मांग को भी पूरा किया जाएगा। बाकी अन्य जो भी मांगे ओबीसी वर्ग ने रखी है उनको पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ओबीसी बहुल पार्टी नहीं है। एक सर्वसमावेशी पार्टी होने के बावजूद ओबीसी हित से जुड़े सबसे बड़े फैसले-सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में ओबीसी आरक्षण कांग्रेस के शासन काल में ही लागू हुए।

वहीं, केवल सिंह पठानिया ने ओबीसी वर्ग के सम्मेलन में प्यार सम्मान देने के लिए ओबीसी बर्ग का तहदिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि मुझे अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है कि आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात से हट कर ओबीसी वर्ग ने मुझे इतना सम्मान दिया। पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात से ऊपर उठकर राजनीति करूंगा और हर वर्ग को मान सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, राकेश कुमार प्रधान मुंदला, अश्विनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, अजय कुमार पूर्व ओबीसी ब्लॉक् अध्यक्ष, सरिता सैनी महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, वीर सिंह (रिफाटर डीएसपी), किशोरी लाल (भूतपूर्व सैनिक) हुकम चन्द,माया दास , प्रेम चन्द चौधरी,विधी चन्द चौधरी एडवोकेट , देशराज रिटायर कानूनगो,जगदीश चौधरी एक्स सर्विस मेन,अनिल चौधरी,वीना देवी मुन्दला महिला मण्डल प्रधान,मधुबाला पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष,मधु चौधरी,प्रवीण कुमारी,संजय चौधरी, तिलक चौधरी,कुसम लता, सन्तोष महिला मंडल प्रधान,उषा देवी पूर्व वार्डपंच, संजय कुमार, ओम प्रकाश (ओमी)प्रदीप बलोरिया,विजय कुमार (उप-प्रधान मक रोटी, रेखा चौधरी (पूर्व प्रधान)जगदीश चन्द, जोगिन्द्र सिंह (वार्ड पंच मुंदला पंचायत) ,सन्तोष कुमारी सुकन्या देवी (वार्डपंच),जगदीश चन्द् कोरू आदि गणमान्य मौजूद थे।