दायित्व मिलने पर पठानिया ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का जताया आभार

एसके शर्मा। हमीरपुर

कांग्रेस पार्टी द्वारा कुटलैहट विधानसभा क्षेत्र का दायित्व मिलने पर कमल पठानिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दायित्व देने का कमल पठानिया ने आभार जताया है। काबिल गौर है कि कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र का दायित्व उनको सौंपा गया है।

कमल पठानिया छात्र राजनीति से एनएसयूआई युवा, युवा कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेश में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। कांग्रेस को मजबूत करने में उनका लंबा अनुभव है। वर्तमान में कमल पठानिया प्रदेश कांग्रेस सचिव के पद पर तैनात हैं तथा कुलदीप सिंह राठौर के छात्र राजनीति के समय से काफी नजदीकी है।उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए वह विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे।