राहुल गांधी के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह चलाएगी कांग्रेस

सदन व सदन से बाहर हो रही विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

Congress will run Jai Bharat Satyagraha in support of Rahul Gandhi

उज्जवल हिमाचल। शिमला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस (Congress) अब राहुल के समर्थन में भारत सत्याग्रह चला रही है। हिमाचल प्रदेश में यह सत्याग्रह 15 अप्रैल से शुरू होगा जो 20 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज जिला अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर इसे सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए है।

कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में जय भारत सत्याग्रह चलाया जा रहा है। आज देश में विपक्ष को सदन हो या बाहर बोलने नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष इसके खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहा है। लोकतंत्र (Democracy) बचाने के इस अभियान में 18 अन्य दल कांग्रेस के साथ हैं।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा: सड़क में पड़ा गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता, प्रशासन बेसुध

राहुल गांधी ने सदन में भी अदानी को लेकर पीएम से सवाल किए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके खिलाफ चलाए गए आंदोलन को दबाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अब 15 से 20 अप्रैल तक प्रदेश के हर जिले में जय भारत अभियान (Jai Bharat Abhiyan) चलाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।