उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
नगरोटा सूरिया ब्लॉक को ज्वाली शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आपात बैठक का रोष जताया और कांग्रेस की सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन चलाने की धमकी दी। बैठक को सीनियर वक्ता प्रोफ़ेसर हरबंस धीमान, जिला परिषद सदस्य बिना धीमान, भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय सदस्य पीसी विश्वकर्मा, हंस राज कुलदीप बिट्टू रामस्वरूप प्रधान पंचायत रामपाल धीमान, गुरदेव भारती, रोमेश कबीर मदन कबीर प्रवीण मेहरा, शमशेर रंधावा सुनील शर्मा भुवनेश शर्मा, राज शहरिया,ने संबोधित किया। नगरोटा सुरियां को शिफ्ट करने के विरोध में सर्व संमति से प्रस्ताव पारित किया। प्रेस से मुखातीव होते डॉ. गुलशन चौधरी ने कहा कि वे शीघ्र नीरज भारती और कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे और ब्लॉक को शिफ्ट करने या न करने पर वात करेंगे।

संवाददाता: विनय महाजन





