- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

शाहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से विधायक केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन

Must read

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

शाहपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शाहपुर के अभिनंदन पैलेस शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले अभिनंदन पैलेस पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया का कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल मालाओं पुष्पगुच्छ व बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर उनके जन्मदिन पर पैलेस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें केवल सिंह पठानिया व कार्यकर्ताओं ने रक्त दान भी किया।

यह भी पढ़ें : साईं मंदिर में भव्य हवन यज्ञ के साथ मां महिषासुर दुर्गुणी की मूर्ति स्थापना

 

 

साथ ही विधायक को कार्यकर्ताओं ने तराजू पर लड्डूओं के साथ भी तोला। जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक बड़ा केक लाया गया। जिसे विधायक केवल सिंह पठानिया ने काट कर अपना जन्म दिन मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें पहाड़ी हिंदी के नाच और गानों के साथ गायकों ने समा बांधा साथ में जन्म दिन के गीत भी गाए। कार्यकर्ताओं व लोगों ने विधायक को जन्मदिन की बधाई दी और पुष्पगुच्छ माला पहना उनके दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया की पत्नी सुनंदा, बेटी हर्षिका, माता विद्या देवी, भाई सुशील पठनिया, रणजीत पठानिया, सुनीत पठानिया सहित उपमंडल अधिकारी शाहपुर मुरारी लाल, कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, पूर्व कांग्रेस जनजाति प्रकोष्ठ महासचिव हंसराज ठाकुर, सुनील वर्मा, त्रिलोक चौधरी सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: