चंबा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री को दी बधाई

Congress workers of Chamba congratulated Chief Minister Sukhu and Deputy Chief Minister Agnihotri
चंबा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री को दी बधाई

उज्जवल हिमाचल। चंबा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शिमला में आयोजित शपथ समारोह के उपरांत मुख्यालय के बचत भवन में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान उपायुक्त चंबा डीसी राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगों सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर पढ़ें: बैजनाथ के पुरषोतम ठाकुर ने राष्ट्रीय सेम्बो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

तदोपरांत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटकर जश्न भी मनाया तथा जमकर नारेबाज़ी भी की।

यह खबर पढ़ें: जोगिंद्रनगर के रोहित ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट

इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री को बधाई दी और यह भी कामना की कि विकास को लेकर जो चंबा पिछड़ेपन की गणना में आता है। उसको कैसे आगे लाया जाए और उसका विकास के लिए क्या- क्या प्रयास किया जाना चाहिए।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।