भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधानः नीरज नैय्यर

Constitution of India is the longest written constitution in the world: Neeraj Nayyar
भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधानः नीरज नैय्यर

चंबाः आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर चम्बा में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने संविधान के महत्व का उल्लेख करते हुए विश्व का सबसे अच्छा संविधान करार दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी नीरज नैय्यर ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान हैं।

जिसे बनने में 2 साल 11 महिने 18 दिन का समय लगा। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने इस संविधान को विश्व के अन्य संविधानों का गहन अध्ययन करने के बाद भारत बनाने में अपनी भूमिका अभिनित की। जिससे लिए हर भारतीय उनका कृतार्थ रहेगा।

यह भी पढ़ें : रावमापा खन्नी में मनाया गया सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह

उन्होंने कहा 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत का उदय एक गणराज्य के रूप में हुआ। तब से लेकर आज दिन तक भारत उन्नति की राह पर अग्रसर है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने भी भारत के संविधान को एक अनूठा संविधान बताते हुए कहा कि भारत का संविधान अपने उद्देश्य को पूरा करने मे सफल साबित हुआ है क्योंकि संविधान में हर भारतीय के जीवन में विकास के लिए कुछ न कुछ है।

कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र राजू ने भी अपने संदेश में भारतीय संविधान को एक सफल संविधान बताते हुए कहा कि ये एकात्मक और संघात्मक रूप के सविंधानों में सबसे श्रेष्ठ है।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।