उज्जवल हिमाचल।नूरपुर
नूरपुर प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों ने आज फतेहपुर में विधायक भवानी से मिलकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन मे प्रदेश सरकार से मांग उठाई है की अप्रेल 2024 के बीच नियुक्त कर्मचारी और अधिकारियों को सितम्बर 2026 में रेगुलर किया जाए। इस मामले मे निखिल ने बताया कि पहले प्रदेश में साल में दो बार नियमीतिकरण होता था लेकिन अब सितम्बर में नियमीतिकरण को बंद कर दिया गया हैं जिससे उन्हें आठ से नौ माह की अतिरिक्त सेवाएं अनुबंध आधार पर देनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से निवेदन किया है सितम्बर माह तक दो साल का अनुबंध पूरा करे रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को नियमित किया जाए।
संवादादाता :विनय महाजन





