- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

ब्रेकिंग : मुंबई से लौटा हमीरपुर का युवक कोरोना पॉजिटिव

Must read

एसके शर्मा। बड़सर

बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसे जिला कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 36 वर्षीय यह व्यक्ति 13 मई, 2020 को मुंबई से टैक्सी में यहां वापस लौटा था और स्थानीय स्तर पर संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था। गत 14 मई, 2020 को इसके नमूने जांच हेतु लिए गए थे और आज दोपहर बाद इनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

इसके साथ टैक्सी में दो अन्य व्यक्ति भी मुंबई से वापस आए थे, जिनमें से एक दांदड़ू पंचायत के ही कुनवीं गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा नादौन उपमंडल की पतरैल पंचायत से है। इसके अन्य प्राथमिक एवं द्वितयिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) को क्षेत्र को सील (बंद) करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: