- Advertisement -spot_img
5.4 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

ब्रेकिंग: जांच के लिए ले जाया गया कोरोना संदिग्ध

Must read

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल जोगिंदरनगर के कोरोना पॉजिटिव मनोज के संपर्क में आए जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत नंगल के गांव पह मोच के विनोद कुमार को बीती रात धर्मशाला से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए ले गई। रात को क्षेत्र में एम्बुलेंस की आहट से जहां क्षेत्रवासी पूरी तरह सन्न रह गए।

बता दें पह मोच क्षेत्र का विनोद दिल्ली में नाैकरी करता था, जिसके संपर्क में करीब 16 अप्रैल को कुछ समय के लिए जोगिंदरनगर का मनोज आया था, जिसमें कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि होने उपरांत उसकी ट्रेबल हिस्ट्री खंगालते हुए विनोद का नाम सामने आया। इसे एतिहात के तौर पर जांच के लिए ले जाया गया है।

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

http:/j/eepurl.com/g0Ryz

थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया विनोद अपने घर करीब 26 अप्रैल को आया था, तब से लेकर अब तक वाे होम क्वारंटीन पर चल रहा है। बताया जांच करने पर सामने आया है कि करीब 16 अप्रैल को दिल्ली में मनोज उससे मिलने उसके कबाटर गया था। उसके बाद करीब 26 अप्रैल को विनोद अपने घर पहुंच गया था।

बताया बीती रात धर्मशाला से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के विनोद को अपने साथ ले गई है। पंचायत प्रधान उषा देबी ने बताया जब से विनोद घर आया है, तब से वाे होम क्वारंटीन का पूरा पालन कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: