- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

चंडीगढ़ से लाेगाें काे लेकर स्वारघाट पहुंची निगम की बसें

Must read

रिशु प्रभाकर। स्वारघाट

चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए लोगों को लेकर हिमाचल परिवहन निगम की बसें स्वारघाट पहुंच गई है। बता दें कि हिमाचल सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ व अन्य राज्यों में काम के लिए गए हिमाचली लोग लाकडाउन के चलते गत 40 दिनों से फंसे हुए थे। जिन्हें हिमाचल सरकार द्वारा परिवहन निगम की सरकारी बसों के माध्यम से हिमाचल वापस लाया जा रहा है।

आज सोमवार सुबह करीब बसों में सवार होकर लोग स्वारघाट से होते हुए जा रहे हैं। उपमंडल प्रशासन नयनादेवी के नोडल ऑफिसर तहसीलदार हुस्न चंद चौधरी ने उपरोक्त मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज (सोमवार) सुबह बिलासपुर डिपो की बसें व मंडी डिपो की बसें चंडीगढ़ से हिमाचल के विभिन्न जिलों के लोगों को लेकर स्वारघाट में पहुंच गई हैं।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

इन सभी बसों में सवार लोगों का पूरा ब्यौरा स्वारघाट प्रशासन द्वारा दर्ज करके रिकार्ड में रखा जा रहा है, ताकि संबंधित जिलों को इसकी सही जानकारी दी जा सके। रिकार्ड इसके साथ ही कुल्लू व लाहौल-स्पीति के लोगों को लेकर भी बसें हिमाचल आ रही हैं।

इन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से हिमाचल पहुंची बसों में सवार सभी लोगों का प्रथम तौर से मेडिकल चेकअप एक बार चंडीगढ़ हो चुका है। इन्होंने यह भी बताया कि इन सभी लोगों का दोबारा से मेडिकल चेकअप संबंधित जिला के अस्पतालों में किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: