इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स-2023 में देश मोटे अनाज की पैदावार में स्थापित करने जा रहा कीर्तिमान

उमेश भारद्वाज। मंडी

  • देश में मोटे अनाजों की पैदावार बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर पोषण वाटिका एवं वृक्षारोपण महाअभियान का आगाज
  • कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के माध्यम से 200 किसानों ने जाने केंद्रीय कृषि मंत्री के विचार
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर पोषण वाटिका एवं वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत
  • किसानों को ईफ्को द्वारा देश में प्रायोजित सब्जी किट्स और फलदाय पौधे भी किए वितरित
  • कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने दी जानकारी।

 

देश में मोटे अनाजों की पैदावार बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कृषि मंत्रालय द्वारा पोषण वाटिका एवं वृक्षारोपण महाअभियान का आगाज किया गया है। इससे वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स में देश मोटे अनाज की पैदावार में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को पोषण वाटिका एवं वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की गई। इसमें जिला के लगभग 200 किसान वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने विचार किसानों के समक्ष रखे। कार्यक्रम उपरांत किसानों को ईफ्को द्वारा देश में प्रायोजित सब्जी किट्स और फलदाय पौधे भी वितरित किए गए।