उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश ने क्षेत्र में नुकसान का सिलसिला बढ़ा दिया है। ग्राम पंचायत हलेर खुर्द के वार्ड नंबर-6 में सुबह स्वर्गीय हरनाम सिंह की गौशाला अचानक ढह गई। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिसके चलते गौशाला की दीवारें और छत कमजोर होकर भरभराकर गिर गईं।
राहत की बात यह रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी गोवंश को नुकसान पहुंचा। हालांकि गौशाला के गिरने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
बताया जा रहा है कि प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को जल्द राहत राशि और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए, ताकि परिवार को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
संवाददाता: अंकित वालिया





