उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
आज ग्राम पंचायत मेहरना के गांव खड़ियाडा में तीन दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्या अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से महामंत्री ठाकुर विजय सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताए हमारे युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन करती है एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही सहायक होती है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और आपसी प्रेम एवं सदभाव बढ़ता है।
इस तरह की प्रतियोगताओं से युवा पीढ़ी नशे से दूर रहती है। इस प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग लेंगी और इसका समापन 22 फरवरी 2026 को होगा। इस मौके पर बलवंत सिंह, मनधीर चौधरी, सुरिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, अक्षय, मोनू, राहुल, अखिल, मुनीश, निखिल, शुभम, अभिषेक, राहुल, आर्यन, रिपन, नितिन सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
संवाददाता: अंकित वालिया





