उज्जवल हिमाचल। नालागढ
नालागढ़ से आजाद प्रत्याशी के एल ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हरदीप बावा को 13,264 मतों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी लखविंदर राणा तीसरे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ेंः गुजरात में फिर चला BJP का जादू
केएल ठाकुर ने जीत के बाद कहा की ये जीत नालागढ़ जनता की जीत है उनकी प्राथमिकता नालागढ़ के जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि रणनीति नालागढ़ की जनता तय करेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने उनका नहीं नालागढ़ की जनता का हक छिना था। नालागढ़ की जनता ने उनको जिताकर यह साबित कर दिया कि जनता सर्वोपरी होती है। वह पूरे नालागढ़ की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करते है।