महिला कांस्टेबल को लगा करंट

पूजा शांडिल्य। ऊना

कस्बा मैहतपुर के पास स्थित प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ में कार्यरत लेडी कॉस्टेबल करंट की चपेट में आ गई। पीड़िता की पहचान कल्याणी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया। जहां उसे उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आईआरबी वनगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल कल्याणी टाइप-2 पारिवारिक क्वार्टर में रहती है। जो शुक्रवार सुबह अपने क्वार्टर में कपड़े सुखाने के लिए बालकॉनी में डाल रही थी।

इसी दौरान वह बालकॉनी के पास से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गई और उसे करंट लग गया। घटना के फौरन बाद कल्याणी ने अपने आसपास रह रहे पुलिस कर्मचारियों और अफसरों को सूचित किया। जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया। जहां उसे उपचार के बाद वापिस वाहिनी बनगढ़ में भेज दिया गया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि कल्याणी अब ठीक है, जिसे वापिस क्वार्टर भेज दिया गया है।