उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में एआई एवं कंप्यूटेशन थिंकिंग पर मंथन किया गया। जिला स्तरीय गोष्ठी में सीबीएसई स्कूलों के विषय विशेषज्ञों ने कंप्यूटर का सभी विषयों में गणात्मक समावेश एवं कंप्यूटेशन थिंकिंग में आ रहे बदलावों व नई चुनौतियों पर अपनी प्रेजेंटेशन दी। प्रधानाचार्य एवं स्थल निदेशक डॉक्टर सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि 21 वीं शताब्दी में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि कंप्यूटर के क्षेत्र में आ रहे बदलावों के साथ हम सभी को बदलना होगा अन्यथा हम पीछे जाएंगे। जिला स्तरीय गोष्ठी में 11 स्कूलों के 10 शिक्षकों ने प्रेजेंटेशन दी जिसमें से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रस्तुतियों का चयन किया गया।प्रस्तुतियां सीबीएसई द्वारा गठित ज्यूरी जिसमें प्रधानाचार्य गैलेक्सी स्कूल अनुराग शर्मा,केंद्रीय विश्वविद्यालय से मनोज धीमान व केंद्रीय विद्यालय योल से संजीव शर्मा शामिल रहे,जिन्होंने तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों को रीजनल सेंटर पंचकूला में भेजा।
नवंबर माह में होने वाली राष्ट्रीय गोष्ठी में विजेताओं को प्रेजेंटेशन का मौका मिलेगा, जिस में जीडी गोयंका स्कूल से प्रियंका टाँक, जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा से जगदीप शर्मा के अलावा न्यू मिलेनियम स्कूल से अनु वालिया, ग्रीन फील्ड से मोना ठाकुर,आर्मी पब्लिक स्कूल योल से आदित्य शर्मा, स्टैनफोर्ड स्कूल से आरती, स्कॉलर स्कूल इंटरनेशनल से सुमन सैनी,वेदधारा स्कूल से अभिनंदन गुलेरिया,रेनबो स्कूल से पूनम शर्मा,हाईलैंड स्कूल से कनिका धीमान ने बच्चों की कम्प्यूटेशन थिंकिंग कैसी हो पर प्रकाश डाला।





