DAV पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां का 12वीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां

आज सीबीएसई का 12वीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां के छात्रों ने बाजी मारी, सभी बच्चे अच्छे नंबरों से पास हुए। प्रथम स्थान पर अक्षित डोगरा 95% अंग्रेजी में 90, गणित में 99, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 93, कंप्यूटर साइंस में 99।

द्वितीय स्थान पर अग्रिम 94% अंग्रेजी में 94, गणित में 90, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 92, बायोलॉजी में 97। तृतीय स्थान पर अनिकेत शांडेल 91% अंग्रेजी में 94, फिजिक्स में 90, केमिस्ट्री में 80, बायोलॉजी में 94 और कंप्यूटर साइंस में 95 अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके इलावा अन्य विद्यार्थीयों कार्तिक चौधरी ने 86.4%, सानिया कौशल ने 82%, गीतांशी ने 81%, आरुषि गुलेरिया, अक्षिता, अयान गुलेरिया, आयुषी, बिंदिया, चाहत, दीपिका गुलेरिया, साक्षी, वांशुल, आर्यन ने भी 70% अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

बच्चों की अभूतपूर्व सफलता को देखकर स्कूल के चेयरमैन, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, मैनेजर और प्रधानाचार्य एकता अत्री ने बच्चों को, माता-पिता को एवं शिक्षकों को बधाई दी।