वाद विवाद प्रतियोगिता माें आराध्या सिंह ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

उज्जवल हिमाचल। नादौन

डीएवी स्कूल भड़ोली के छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा छठी से आठवीं तक किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनो के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय आतंकवाद को बढ़ाता मीडिया रखा गया था। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य मीडिया की भूमिका के प्रति बच्चों को जागरूक करना था।

प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान पटेल सदन के छात्र आकर्षित ने, दूसरा स्थान सुभाष सदन की छात्रा आर्यन्ता ने और तीसरा स्थान नेहरू सदन की छात्रा सुनिति ने अर्जित किया। आराध्या राजपूत को विशेष वक्ता के रूप में चुना गया। अंत में प्रधानाचार्य ने विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें