डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के डॉ. अनीमेश तिवारी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए चयन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा 
 डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के सर्जरी विभाग के जेआर-III डॉ. अनीमेश तिवारी को राष्ट्रीय आघात और जलन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 6 दिनों के प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। यह प्रशिक्षण 05 जनवरी  से 10 जनवरी  तक नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व…..

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को आघात और जलन प्रबंधन में विशेषज्ञता प्रदान करना है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार और देखभाल प्रदान की जा सके। डॉ. अनीमेश तिवारी के लिए यह प्रशिक्षण उनके कौशल और ज्ञान को और भी विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं…

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अनीमेश तिवारी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के आयोजन से डॉ. अनीमेश तिवारी को नई दिल्ली जैसे प्रमुख चिकित्सा केंद्र में अपने कौशल को और भी निखारने का अवसर मिलेगा।
बताते चलें कि डॉ. अनीमेश तिवारी के पिता भी हिमाचल में डीजीपी के पद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और बेटा भी स्वास्थ्य के क्षेत्र मे हिमाचल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो कि हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है। अनीमेश तिवारी का की मेरी सफलता का श्रेय मेरे परिवार को जाता है

Please share your thoughts...