चंगर के जंगल में मिला वृद्ध का शव

एसके शर्मा। हमीरपुर

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत दुगाड़ के पास चंगर गांव के जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि शव पर चोटों के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंगर के जंगल में कांगड़ू राम सपुत्र बेली राम आयु 63 वर्ष का शव पाया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदि था। रविवार के दिन कांगड़ू राम दोपहर डेढ़ बजे घर से खेतों की तरफ निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।

सुबह उसके गांव के अमित कुमार नें कांगड़ू राम के शव को खड्ड किनारे पड़ा देखा तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस नें मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तथा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार की चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। उधर, एसएचओ बड़सर मस्त राम नाईक ने बताया कि दुगाड़ क्षेत्र में एक वृद्ध का शव जंगल में खड्ड किनारे मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।