गोवा के प्रतिनिधिमंडल ने किया हिमाचल विधानसभा का दौरा, जानी ई- विधान की बारीकियां

गोवा के प्रतिनिधिमंडल ने किया हिमाचल विधानसभा का दौरा, जानी ई- विधान की बारीकियां

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Vidhansabha) देश की पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर ई-विधान प्रणाली को लागू किया गया है। जिसको समझने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शिमला आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावाडकर की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा।

जहाँ प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई-प्रणाली के बारे में समझा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाँ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश की ऐतिहासिक विधानसभाओं में से एक है, जिसका अपना इतिहास है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ऐसी विधानसभा भी है जहां सबसे पहले ई-प्रणाली को शुरू किया गया। हिमाचल विधानसभा देशभर के लिए एक आदर्श बनी है। विधानसभा में गोवा का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा है जिसको विधानसभा के बारे में बताया गया है।

यह खबर पढ़ेंः HPCA स्टेडियम में विदेशी मेहमानों के सम्मान में गाला डिनर का हुआ आयोजन

वही गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में जानकर उनको खुशी हुई। गोवा में भी ई-विधान प्रणाली को शुरू किया गया है, जिसमें कुछ कमियां है। जिसको जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्य पर्यटन राज्यों के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों पर्यटन क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर सकते हैं इसको लेकर गोवा सरकार से बातचीत की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।