चम्बा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संयोजकों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

Demonstration by the coordinators of Join Hands program in Chamba
चम्बा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संयोजकों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

उज्जवल हिमाचल। चंबा
केंद्रीय सरकार द्वारा अडानी समूह को क्रोनी कैपिटिलिज्यम के तहत बहुतायत आर्थिक लाभ पंहुचाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एंव सांसद प्रतिभा सिंह के निर्देशन में वीरवार को चम्बा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संयोजकों द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान चम्बा सदर के विधायक नीरज नैयर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस कमेटी चम्बा, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी एससी विभाग, कांग्रेस पार्टी एसटी विभाग कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग, इंटक, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग व लीगल सैल के पदाधिकारियों ने जमकर केंद्रीय सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि पिछले 8 वर्षों मे केंद्रीय सरकार द्वारा प्रसाद पर्यंत कृपा होने के कारण अडानी समूह की नेट वर्थ में अद्वितीय बढौतरी हुई है, उसके फलस्वरूप देश भर में गरीबी और बेरोजगारी में भी बहुतायत इजाफा हुआ है। लोगों की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों के आधार पर जीवन यापन पर कुप्रभाव पडा़ है। जिसका लाभ सिर्फ और सिर्फ अडानी समूह को मिला है।

यह भी पढ़ेंः14 अप्रैल को बडे़ ही धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि अडानी और प्रधानमंत्री की मित्रता को रेड टेपिज्म की संज्ञा दी जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी क्योंकि 8 वर्षों के समय में अडानी समूह के पास हर वित्तीय क्षेत्र के अधिकार हैं और 8 वर्षों मे अडानी समूह ने अपने व्यवसाय को इतना बढा़ लिया है कि जितना ब्रिटिश भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी भी नहीं बढ़ा सकी थी।

उन्होंने कहा कि हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के खुलासे निःसंदेह चौकाने वाले हैं। जिसकी निष्पक्ष जाँच आम जनता के सामने लानी लाजमी है। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, ब्लॉक उपाधयक्ष सुनील शर्मा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, सचिव कमल सिंह, सचिव मनोज काशव, विजय कटोच, केवल सिंह, नेक राज, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, किरपा राम, परमिंदर मैहरा व जितेंद्र मैहरा मौजूद रहे।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।