उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार में गुटबाजी नजर उस समय आई जब खुले मंच पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पाठशाला में पढ़े हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक से डील कैसे करना है, विकास कैसे करना है, यह सब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से हमने सीखा है। उन्होंने कहा कि चौधरी चंद्र कुमार उनके काफी नजदीकी रहे हैं। इनमें तो बहुत बड़ा प्यार था जो हमने हमेशा देखा।
ज्वाली को उपमंडल का दर्जा स्व. वीरभद्र सिंह की देन है। ऐसे महान नेता को तो हम हमेशा याद करते रहेंगे। आज वो हमारे बीच में नहीं हैं तो बहुत बड़ी शून्यता है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल उनकी देन है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस परमार को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी दुष्प्रचार कर ले। हम प्रदेशवासियों के लिए, लोगों के लिए व गरीब के विकास के लिए समर्पित लोग हैं। जो हमसे संभव होगा हम वो करेगें।
संवाददाताः विनय महाजन