उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
ढुगियारी गांव में कामन काज महिला मंडल भवन का निर्माण 5 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस दौरान कहा गया कि सुक्खू सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी को भी जल्द पूरा करेगी । अब तक सरकार की सात गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री शीघ्र ही आठवीं गारंटी को भी पूरा करेंगे । ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांववासियों और महिलाओं की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया और उन्हें संबोधित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा किए गए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और महिला मंडल भवन की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि उनके साथ कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी है । रोजगार उपलब्ध करवाना और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है । उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ काम करते हैं और भाजपा के एजेंट बनकर पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, वे विकास विरोधी हैं । अंत में कहा गया कि सुक्खू सरकार जल्द ही पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि प्रदान करेगी । इससे महिलाओं और जनशक्ति को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा ।





