उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब गांव क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यह बात कांग्रेस प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के चलते अब विकास धरातल पर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी लोग रहते हैं, उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू गांव का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। हिमाचली ने कहा कि मुख्यमंत्री की विभिन्न योजनाएं जैसे कि दुग्ध उत्पादन, किसान की खेती, गेहूं, मक्की, हल्दी, सेब का समर्थन और बेरोजगार युवाओं और महिलाओं की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू गांव में रात काटकर ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हैं और उनके घरद्वार पर ही उनके काम हो रहे हैं।

हिमाचली ने कहा कि मुख्यमंत्री की निष्पक्षता और पारदर्शिता को दर्शाता है कि वह बार-बार कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश की संपदा को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। इसलिए मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के हितों की पैरवी जोरदार तरीके से कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता को अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर नाज है।

हिमाचली ने कहा कि जिला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश में अब विकास धरातल पर दिख रहा है। विकास की गाथा का इतिहास मुख्यमंत्री सुक्खू के द्वारा सर्व हिमाचल का सर्वत्र विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बड़े कार्यालय का कांगड़ा में शिफ्ट होना, कांगड़ा को पर्यटन राजधानी का दर्जा, डे बोर्डिंग स्कूल खोलना, देश का नंबर वन चिड़ियाघर बनाना, गोल्फ कोर्स, पोंग बांध संबंधित जनता को उनके घर के पट्टे दिलाना, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और स्वास्थ्य विभाग में रोबोटिक सर्जरी को लाने जैसे कई उदाहरण दिए।





