उज्जवल हिमाचल। गोहर
मंडी जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठों के अब आप एक तरफ से दर्शन कर सकेंगे। जी हां… जनपद के बड़ा देव कमरुनाग के साथ अब एक और शक्तिपीठ जालपा माता मंदिर सरोआ सड़क मार्ग से जुड़ गया है। श्रद्धालु, पर्यटक और देव समाज से जुड़े लोग अब सरोआ जालपा मंदिर, बड़ा देव कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिर में एक तरफ से पहुंचकर इन तीनों शक्तिपीठों के एक साथ दर्शन कर सकेंगे। जालपा माता मंदिर से कमरुनाग 8 किलोमीटर, कमरुनाग से देवीदहड़ 26 और शिकारी माता 8 किलोमीटर शिकारी देवी, शिकारी देवी से जंजैहली 16 किलोमीटर और जंजैहली से चैलचौक 56 किलोमीटर सफर बना 114 किलोमीटर सफर करके अब पर्यटक और श्रद्धालु इन तीनों शक्तिपीठों के एक दिन में दर्शन कर सकते हैं।
बीते रविवार को लोनिवि गोहर के माध्यम से सरोआ से कमरुनाग सड़क को आपस में जोड़ दिया है। इससे क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह का माहौल है। सड़क सरोआ से सड़क सजीहनी मिलते ही कुटाहची और आसपास के ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सरोआ से सजीहन गांव तक इस सड़क की सुंदरता देखते ही बनती है। लोनिवि के सहायक अभियंता मस्त राम नायक ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरोआ को कमरुनाग सड़क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन के लिए सड़क खुल गई है और जल्द इसमें बड़े वाहन भी दौड़ेंगे। उन्होंने बताया अगले साल गर्मियों में इस सड़क में यातायात रफ्तार पकड़ लेगा।
उधर जालपा माता मंदिर कमेटी के प्रधान लीला प्रकाश, सचिव बिंदर ठाकुर, गूर बिंदर कुमार बिन्दरू, हेम सिंह ठाकुर, भोला राम, नौंन पंचायत प्रधान लाल मन, रेफ़ल प्रधान विमला, छम्यार उप प्रधान रेलु राम, बग्गी पंचायत प्रधान विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिल्हनु उप प्रधान तोम चंद ठाकुर, पवन कमलाहिया, चेतन कुमार, जितेंद्र ठाकुर, शेर सिंह, देवेंद्र ठाकुर समेत सैकड़ों लोगों ने सरोआ जालपा मंदिर के कमरुनाग मंदिर से जुड़ने पर खुशी जताया है।
संवाददाताः सुजीव कुमार