- Advertisement -spot_img
5.4 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

सबकी मेहनत पर न फिरे पानी इसलिए रहें सतर्क : धूमल

Must read

एसके शर्मा। बड़सर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला भाजपा की एक विशेष शनिवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने संबोधित कर उचित मार्गदर्शन दिया। प्रदेश की ओर से नियुक्त जिला प्रभारी अजय राणा ने जिला के पांचों मॉडलों की गतिविधियों की समीक्षा बैठक में की। बैठक में विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री एवं कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा ने भी भाग लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार लॉक डाउन के समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार समाज के विभिन्न जरूरतमंद लोगों एवं वर्गों की सहायता करने के लिए कार्य किया है वे सभी बधाई के पात्र हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने बाहर से आने वाले लोगों के प्रति सचेत रहने के लिए भी कार्यकर्ताओं को कहा है। बाहर से आए हुए सभी लोगों की उचित जांच पड़ताल एवं स्वास्थ्य जांच की सही व्यवस्था भी प्रशासन को करनी चाहिए। आसपास के लोग भी सजग रहें सचेत रहें क्योंकि अगर जरा सी चूक कहीं हो गई तो लंबे समय से लॉक डाउन के नियमों का पालन कर रहे पूरे प्रदेश की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने बैठक में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। जिला प्रभारी अजय राणा ने पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी रूप से चलाने हेतु पार्टी के सभी त्रिदेवों की संलिप्तता सुनिश्चित करने के लिए मण्डलों को कहा है। इसके लिए जिला परिषद वार्ड स्तर पर त्रिदेवों की बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने को कहा है। मण्डल के सभी पदाधिकारियों व प्रदेश भेजे गए पदाधिकारियों व कार्य समिति सदस्यों को भी जिम्मेदारी देने को कहा है।बैठक में जिला से प्रदेश में भेजे गए सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यों सहित ज़िला के महामंत्री, मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: