जयंती विहार में बिजली का खंभा गिरने की कगार पर, हादसे का खतरा

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

जयंती बिहार सड़क के पास मुख्य मार्ग के किनारे लगा पुराना बिजली का खंभा जंग लगने के कारण पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में खंभे के कभी भी गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली विभाग की ओर से बिजली की तारों को नए खंभे पर स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन कुछ केबल और अन्य तार अभी भी पुराने खंभे पर लगे हुए हैं। लंबे समय से खुले में रहने के कारण खंभा बुरी तरह जंग खाकर खोखला हो चुका है और इसकी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि पुराने और जर्जर खंभे को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि व्यस्त सड़क पर किसी तरह की अप्रिय घटना से जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...