कांगड़ा के दौलतपुर वार्ड 33 से जिला परिषद पद के उम्मीदवार विनोद सिंह बराड़ ने भरा नामांकन

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

कांगड़ा के दौलतपुर वार्ड 33 से जिला परिषद पद के उम्मीदवार विनोद सिंह बराड़ (गोलू) ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय कांगड़ा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता मनीष शर्मा, भाजपा नेता रमेश बराड़, महेंद्र दयोल, प्रवेश दयोल, सुरजीत भाटिया, मनोहर लाल, रविकांत चौधरी सहित अन्य युवा व गांववासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विनोद सिंह बराड़ ने कह कि वह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विनोद सिंह बराड़ ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे और एक नए और समृद्ध कांगड़ा का निर्माण करेंगे।