ऐतिहासिक जीत के बाद जिला परिषद सदस्य विनोद बराड ने जयराम ठाकुर से लिया आशीर्वाद

उज्ज्वल हिमाचल। मंडी

जिला परिषद चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले विनोद बराड ‘गोलू’ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा नेता मुनीष शर्मा भी मौजूद रहे।

भेंट के दौरान जयराम ठाकुर ने बराड को बधाई देते हुए जनसेवा का संकल्प दोहराने को कहा। विनोद बराड व मुनीष शर्मा ने जयराम ठाकुर से विकास, क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

विनोद बराड ने कहा कि जयराम ठाकुर का अनुभव और मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा है। जनता ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।