जिला स्तरीय घृत पर्व पर लगने वाले व्यापारिक स्टाल ने भरी मंदिर न्यास की झोली, 66 लाख 71 हजार रूपये में पंजाब के व्यापारी ने लगाई बोली

सांस्कृतिक संध्या में अब आ सकते है कई उच्च स्तरीय कलाकार, पिछले वर्ष की तुलना में 55 लाख ज्यादा आय मंदिर न्यास को हुई प्राप्त

उज्ज्वल हिमाचल।  कांगड़ा

शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास कांगड़ा में 14 जनवरी को होने वाले जिला घृत पर्व की तैयारियां जहां आरंभ हो गई है वही जिला स्तरीय घृत पर्व को लेकर नगर परिषद मैदान में लगने वाले व्यापारिक स्टाल की बोली ने मंदिर न्यास की झोली को भर दिया है। जिला स्तरीय घृत पर्व के लिए श्रद्धालुओं द्वारा देसी घी का दान में देने का सिलसिला शुरू हो गया है और मंदिर न्यास के पास देसी घी पहुंचना शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर परिषद मैदान में 6 जनवरी से 17 जनवरी तक लगने वाले व्यापारिक स्टाल की बोली का भी टेंडर था जिसमें 8 लोगों ने बोलिया लगाई।

 

मंदिर अधिकारी शैफाली ठाकुर ने बताया कि पंजाब निवासी विकास ने व्यापारिक स्टाल के लिए 66 लाख 71 हजार रूपये की बोली लगाई है जिससे मंदिर न्यास को पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 55 लाख रूपये की अधिक आय प्राप्त होगी। हालांकि लगने वाले इस व्यापारिक स्टाल को लेकर कांगड़ा व्यापार मंडल ने विरोध जताया था और इस मामले में कांगड़ा व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल भी मंदिर सहआयुक्त व उपमंडलाधिकारी कांगड़ा को मिला था और ज्ञापन दिया था। उपमंडलाधिकारी कांगड़ा ने व्यापारियों के विरोध के चलते व्यापारिक स्टाल की अवधि को दो दिन के कम कर दिया परन्तु इसके बावजूद भी व्यापारिक स्टाल की उंची बोली ने मंदिर प्रशासन के आयोजन को भारी भल दे दिया है। बताया जा रहा है कि उंची बोली लगने से अब कांगड़ा में सांस्कृतिक संध्या को बढ़ाया जाएगा और इन सांस्कृतिक संध्या में उच्च कोटी कलाकारों को भी बुलाया जा सकता है जिसके बारे में अब मंदिर न्यास की बैठक में इस बावत निर्णय लिया जाएगा।

 

पिछली बार सांस्कृतिक संध्या में हंसराज रधुवंशी को बुलाकर सांस्कृतिक संध्या को सफल बना दिया था और इस बार और कई कलाकारों को अब बुलाया जा सकता है। नगर परिषद मैदान अब इस बार जिला स्तरी घृत पर्व के बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है जिसके लिए मंदिर न्यास के पास अब आय का पूरा प्रबंध भी हो गया है। नगर परिषद मैदान में शुरूआती दिनों में ही व्यापारिक स्टाल व अन्य मनोरंजन की गतिविधियों को लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

 

मंदिर सहायक आयुक्त व एसडीएम इंशात जसवाल का कहना है कि नगर परिषद मैदान में जिला स्तरीय घृत पर्व की तैयारियां जल्द शुरू हो जाएगी और मैदान में लगने वाले व्यापारिक स्टाल की बोली टेंडर आवार्ड कर दिया गया है। उन्होने बताया कि इस बार जिला स्तरीय घृत पर्व में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में कई उच्च कलाकारों को बुलाय जा रहा है।

पहली जनवरी को सुबह 5 30 बजे खुलेगें मां बज्रेश्वरी के दरबार
कांगड़ा: नव वर्ष को लेकर शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है और नव वर्ष से एक दिन पहले ही लगभग आठ हजार श्रद्धालुओं ने मां बज्रेश्वरी देवी के चरणों में शीश नवाया है। मंदिर अधिकारी अधिकारी शैफाली ठाकुर ने बताया कि पहली जनवरी को मंदिर के कपाट सुबह 5 30 बजे खुलेगें और उस दिन कांगड़ा सब्जी मंडी की ओर दिन भी लंगर सेवा लगाई जा रही है।